WHY AMS ? अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (AMS) से क्यों जुड़ें?

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (AMS) से क्यों जुड़ें? WHY AMS ? — सामाजिक न्याय का महा-संकल्प

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (AMS) भारतवर्ष का एक अग्रणी, गैर-सरकारी और पूर्णतः अनुशासित सामाजिक महा-मंच है, जो पूर्ण विधिक मर्यादा के भीतर रहकर मानवीय गरिमा, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है। AMS पीड़ित समाज की वैध समस्याओं, शिकायतों और प्रशासनिक विसंगतियों को पूरी प्रामाणिकता के साथ संकलित करता है और उन्हें स्थापित सरकार, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और न्यायपालिका के समक्ष विधि सम्मत तरीके से प्रस्तुत करता है।

हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में एक पारदर्शी व न्यायपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है।

संगठन से जुड़ने के मुख्य कूटनीतिक उद्देश्य:

1. जनमानस की निस्वार्थ सेवा: समाज के पीड़ित, शोषित और वंचित वर्गों को मुफ़्त विधिक मार्गदर्शन और सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करना।
2. संवैधानिक और नागरिक जागरूकता: देश के नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके “मानवाधिकार कर्तव्यों” के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनाना।
3. अखंड राष्ट्र निर्माण में योगदान: जाति, वर्ग, लिंग, पंथ और धर्म की रूढ़िवादी बाधाओं को तोड़कर समाज में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एकता, प्रेम व भाईचारे का प्रसार करना।
4. नागरिकों का सशक्तिकरण: पिछड़े और कमजोर तबकों को शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए विशेष क्षेत्रीय शिविरों व कार्यशालाओं का संचालन करना।
5. जिम्मेदार नागरिक नेटवर्क: देश के कानून और नियमों के दायरे में रहकर माँ भारती की निस्वार्थ सेवा करना और असामाजिक प्रवृत्तियों के खिलाफ प्रशासनिक पारदर्शिता बनाए रखने में एक सजग नागरिक मंच की भूमिका निभाना।

Scroll to Top